देश/विदेश

शूटिंग के बीच अचानक प्रसव पीड़ा, भारती सिंह ने इमरजेंसी में दूसरे बेटे को दिया जन्म

dailyhulchul

19 December, 2025 5 मिनट पढ़ें
शूटिंग के बीच अचानक प्रसव पीड़ा, भारती सिंह ने इमरजेंसी में दूसरे बेटे को दिया जन्म

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! आज सुबह ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की शूटिंग पर जाने की तैयारी कर रही भारती को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका वॉटर बैग फट गया, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया और इमरजेंसी डिलीवरी में एक स्वस्थ बेटे ने जन्म लिया। मां और नवजात दोनों बिल्कुल ठीक हैं, जबकि पति हर्ष लिंबाचियाल पूरे समय उनके साथ रहे।

2017 में शादी करने वाले भारती-हर्ष पहले से तीन साल के बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के पैरेंट्स हैं। इस बार कपल बेटी की आस लगाए बैठा था, लेकिन दूसरे बेटे के आने पर भी दोनों बेहद खुश हैं। मजेदार बात ये कि बड़ा भाई गोला ने छोटे भाई का निकनेम पहले से ही चुन लिया है – ‘काजू’!

भारती ने दूसरी प्रेग्नेंसी में भी एक्टिव रहकर सबको हैरान किया। शोज होस्ट करती रहीं, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपडेट्स शेयर करती रहीं। अक्टूबर में स्विट्जरलैंड ट्रिप के दौरान प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और हाल ही में ग्लैमरस मैटरनिटी शूट के साथ बेबी शावर भी सेलिब्रेट किया।

सेट पर मिठाइयां बंट चुकी हैं, परिवार जश्न में डूबा है, लेकिन भारती और हर्ष की ओर से अभी सोशल मीडिया पर कोई ऑफिशियल पोस्ट नहीं आई है। फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

संबंधित आर्टिकल्स

सोशल मीडिया पर फॉलो करें

हर रोज़ ताज़ी खबरें, अपडेट्स और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए हमें फॉलो करें

टिप्पणियाँ

टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल पता प्रकाशित नहीं होगा।