ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election Results 2025 LIVE:

dailyhulchul

14 November, 2025 5 मिनट पढ़ें
Bihar Election Results 2025 LIVE:

NDA ने तोड़ा 2020 का रिकॉर्ड, 190 सीटों पर बढ़त

सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों में NDA ने दमदार बढ़त बना ली है। 10:50 बजे तक NDA 190 सीटों पर आगे, जबकि महागठबंधन 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
BJP ने भी 80 सीटों की लीड के साथ 50 का आंकड़ा पार कर लिया है।

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं। वहीं BJP की उम्मीदवार और गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर से बढ़त बनाए हुए हैं।

243 सीटों वाले बिहार विधानसभा चुनाव में यह तय होगा कि JDU प्रमुख नीतीश कुमार जो राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री हैं क्या लगातार पांचवीं बार सत्ता में लौटेंगे या इस बार तस्वीर बदलेगी।

6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुई वोटिंग में 67.13% का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। ज्यादातर एग्ज़िट पोल्स ने NDA की एकतरफा जीत का अनुमान लगाया है, जिसे तेजस्वी यादव ने खारिज करते हुए महागठबंधन की भारी जीत का दावा किया है।

इस चुनाव में तेजस्वी यादव के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, JJD के तेज प्रताप, और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार जैसे बड़े चेहरे भी मैदान में हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

सोशल मीडिया पर फॉलो करें

हर रोज़ ताज़ी खबरें, अपडेट्स और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए हमें फॉलो करें

टिप्पणियाँ

टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल पता प्रकाशित नहीं होगा।