राजनीति और शासन

ईरान-अमेरिका टकराव: ‘ब्रिज वॉर’ से बढ़ा मध्य पूर्व में तनाव

dailyhulchul

3 April, 2026 5 मिनट पढ़ें

मध्य पूर्व में जारी अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच संघर्ष अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में अमेरिका-इज़रायल ने ईरान के कराज स्थित बी1 ब्रिज सहित कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

इस हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए खाड़ी क्षेत्र के 8 प्रमुख पुलों की “हिट लिस्ट” जारी कर दी है। इसे “जैसे को तैसा” रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव तेजी से बढ़ रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पुल रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन पर हमला होने से पूरे क्षेत्र में व्यापार और आवाजाही पर बड़ा असर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष केवल सैन्य नहीं बल्कि आर्थिक और भू-राजनीतिक संकट का रूप ले सकता है। अगर हालात नहीं संभले, तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर भी देखने को मिल सकता है।

संबंधित आर्टिकल्स

सोशल मीडिया पर फॉलो करें

हर रोज़ ताज़ी खबरें, अपडेट्स और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए हमें फॉलो करें

टिप्पणियाँ

टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल पता प्रकाशित नहीं होगा।