स्मृति मंधाना की शादी में भयानक ट्विस्ट: पलाश मुच्छल पर धोखा देने का आरोप, फ्लर्टी DM वायरल!
dailyhulchul
क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया में तहलका मचाने वाली खबर! भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी में उस वक्त भूचाल आ गया जब पलाश पर किसी दूसरी लड़की से धोखा देने का गंभीर आरोप लगा। शादी से ठीक कुछ दिन पहले वायरल हुए फ्लर्टी डीएम ने सबको हैरान कर दिया है।
दोनों की शादी 23 नवंबर को बड़े धूमधाम से होनी थी, लेकिन अचानक शादी टल गई। वजह बताई गई स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ना। प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान स्मृति के पिता को गंभीर दिल का दौरा पड़ा, वहीं पलाश भी उसी रात अस्पताल में भर्ती हो गए। पलाश की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शादी टलने की वजह सिर्फ पापा की तबीयत बताई और सबसे दुआओं की अपील की।

लेकिन इसके ठीक बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से पलाश की सारी फोटो डिलीट कर दीं, वो तस्वीरें भी गायब हो गईं जिनमें पलाश ने स्टेडियम में घुटने पर बैठकर प्रपोज किया था। फैंस हैरान रह गए।
फिर आया असली बम! एक रेडिट थ्रेड (जो बाद में डिलीट कर दिया गया) में पलाश के कथित डीएम की स्क्रीनशॉट वायरल हो गईं। इन चैट में पलाश किसी मैरी डी’कोस्टा नाम की लड़की से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। लड़की की खूब तारीफ, स्विमिंग साथ करने की बात, और जब लड़की ने स्मृति का नाम लिया तो पलाश का जवाब था: “हमारा रिलेशन तो ज्यादातर टाइम डेड ही रहता है… 3-5 महीने में एक बार मिल पाते हैं। तू फिर भी मिल ले।”
ये चैट सच हैं या फेक, अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन टाइमिंग इतनी खराब है कि शक की सुई सीधे पलाश पर जा रही है। सोशल मीडिया पर #SmriPaal ट्रेंड करने लगा, कोई स्मृति के साथ खड़ा है तो कोई कह रहा है बिना प्रूफ के कुछ न कहा जाए।

स्मृति (29) और पलाश की लव स्टोरी 2019 में शुरू हुई थी। पिछले साल दोनों ने रिलेशनशिप पब्लिक की थी और इस साल स्टेडियम प्रपोजल ने सबका दिल जीत लिया था। अब शादी अनिश्चित काल के लिए टल चुकी है और सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।
फिलहाल स्मृति और पलाश की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। पलाश के टीम ने सिर्फ इतना कहा कि पूरा परिवार अभी स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है।
टिप्पणियाँ