देश/विदेश

दिल्ली में फिर दर्दनाक हादसा: खुले मेनहोल में गिरकर युवक की मौत

dailyhulchul

11 February, 2026 5 मिनट पढ़ें
दिल्ली में फिर दर्दनाक हादसा: खुले मेनहोल में गिरकर युवक की मौत

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-32 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खुले मेनहोल में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने एक साथी के साथ घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय बिरजू कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार, घटना के समय वह अपने साथी के साथ था। साथी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण उन्हें खुला मेनहोल दिखाई नहीं दिया और बिरजू अचानक उसमें गिर गया।

अगले दिन जब वह घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मेनहोल के पास उसकी चप्पलें मिलीं, जिसके बाद सीवर में खोजबीन की गई और उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद संबंधित मेनहोल को ढक दिया गया।

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब कुछ दिन पहले ही दिल्ली में एक अन्य इलाके में गहरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की जान चली गई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसे शहर में खुले गड्ढों और मेनहोल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले मेनहोल और गड्ढों को तुरंत बंद किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

संबंधित आर्टिकल्स

सोशल मीडिया पर फॉलो करें

हर रोज़ ताज़ी खबरें, अपडेट्स और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए हमें फॉलो करें

टिप्पणियाँ

टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल पता प्रकाशित नहीं होगा।