यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: सड़कें पिघलीं, ट्राम की पटरियां मुड़ीं, जनजीवन अस्त-व्यस्त
dailyhulchul
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भारी बारिश के बीच रोड नंबर-11 पर एक विशाल पेड़ अचानक स्कूल बस पर गिर गया। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कम से कम 10 अन्य बच्चे घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस में 13 छात्र सवार थे। पेड़ गिरने के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी जैन अस्पताल और जेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद दमकल विभाग, पुलिस और बीएमसी की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि एक बच्चा बस के अंदर फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए विशेष उपकरणों की मदद से अभियान चलाया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बीएमसी को इलाके में खतरनाक पेड़ों की छंटाई करने की शिकायत की थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस हादसे के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
टिप्पणियाँ