मैं वापस आ गया हूं’… रोनाल्डो का दमदार जवाब, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा
dailyhulchul
फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल के दिग्गज स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शानदार वापसी की। ग्रुप-के मुकाबले में पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से करारी शिकस्त दी, जिसमें 41 वर्षीय रोनाल्डो ने दो गोल दागकर इतिहास रच दिया।
ह्यूस्टन में खेले गए इस मुकाबले में रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में ही गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके साथ ही वह विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
रोनाल्डो ने मैच में अपना दूसरा गोल भी दागा और विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या 10 तक पहुंचा दी। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पुर्तगाल के महान खिलाड़ी यूसेबियो को पीछे छोड़ दिया।
रोनाल्डो के अलावा नूनो मेंडेस, राफेल लियाओ और उज्बेकिस्तान के गोलकीपर की आत्मघाती गलती ने पुर्तगाल की जीत को और बड़ी बना दिया। इस जीत के साथ पुर्तगाल नॉकआउट चरण में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया है।
मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा, “मैं वापस आ गया हूं। पिछले कुछ दिन बेहद कठिन थे। ऐसा लग रहा था जैसे लोग मुझे पहले ही फुटबॉल से संन्यास दिला चुके हैं, लेकिन मैं हमेशा की तरह मेहनत करता रहा।”
टिप्पणियाँ