देश/विदेश

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, NTA एक्सपर्ट टीचर गिरफ्तार

dailyhulchul

16 May, 2026 5 मिनट पढ़ें

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे की वरिष्ठ बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, मंधारे बायोलॉजी पेपर लीक रैकेट की मुख्य साजिशकर्ता मानी जा रही हैं।

CBI जांच में सामने आया है कि आरोपी NTA की एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा थी और परीक्षा से पहले कुछ उम्मीदवारों से संपर्क कर अहम सवालों की जानकारी साझा की गई थी। एजेंसी को शक है कि यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीषा मंधारे छात्रों को विशेष गाइडेंस और संभावित प्रश्न उपलब्ध कराती थीं। मामले में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

इस गिरफ्तारी के बाद NTA की परीक्षा सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। CBI अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

संबंधित आर्टिकल्स

सोशल मीडिया पर फॉलो करें

हर रोज़ ताज़ी खबरें, अपडेट्स और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए हमें फॉलो करें

टिप्पणियाँ

टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल पता प्रकाशित नहीं होगा।